हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ऐसी गलती ना क...

    ऐसी गलती ना करे जानलेवा हुई अंगीठी: संगरूर में दम घुटने से 5 लोगों की मौत

    Angithi

    संगरूर। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के जिला संगरूर में बिहार के 5 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। अंगीठी की आग से निकले धूएं में दम घुटने से सभी की मौत हुई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे हस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में लुटेरों से मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल शहीद

    कैसे हुआ हादसा

    बताया जाता है कि 3 मजदूर सहरसा के रहने वाले थे जबकि 2 बेगूसराय जिले के निवासी थे। बताया यह भी जा रहा है कि भीषण ठंड से बचने के लिए सभी मजदूर एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान फैले धूएं से दम घुटने के कारण पांच मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानलेवा हो रही अंगीठी

    अगर आप सर्दियों में अंगीठी या कोयला जलाते हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि यह हर किसी के लिए खतरनाक है। अंगीठी में इस्तेमाल होने वाले कोयले या लकड़ी के जलने से कार्बन मोनोआॅक्साइड के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं, जिससे जान जा सकती है। डॉक्टरों के अनुसार कोयला बंद कमरे में जल रहा हो तो इससे कमरे में कार्बन मोनोआॅक्साइड बढ़ जाता है और आॅक्सिजन का लेवल घट जाता है। यह कार्बन सीधे ब्रेन पर असर डालता है और सांस के जरिए पूरे शरीर में फैल जाता है। ब्रेन पर असर होने के कारण कमरे में सोया इंसान बेहोश हो जाता है।

    कमरे को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए

    अंगीठी जलाते समय कमरे को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे कमरे का आॅक्सिजन खत्म हो जाता है और कार्बन मोनोआॅक्साइड सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच कर खून में मिल जाती है। इस वजह से खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और अंत में इंसान की मौत हो जाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here