आया मौसम शीतल पेयों का

Published On

गर्मी का मौसम आते ही हर तरफ शीतल पेयों की मानों बहार आ जाती है। चिलचिलाती धूप में जब दिल खाने-पीने को बिलकुल नहीं करता तो बस लगता है सिर्फ ठंडे पेयों को पिएं। पसीने के रूप में शरीर से जलक्षय की स्थिति में भी यह पेय हमारे लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं। आइए जानें, कुछ ऐसे ही शीतल पेयों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में:-

मट्ठा :- यह दूध, दही व काली मिर्च पाउडर को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस पेय में गजब की पाचन शक्ति होती है।
आम का पना:- यह कच्चे आमों के गूदे को उबाल कर और निचोड़ कर बनाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आती है।
कांजी:- काली गाजरों को पानी में भिगोकर निकालने के बाद उसमें स्वादानुसार नमक, नींबू और चीनी मिलाकर पीने से गर्मी की तपन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

जल जीरा:- गर्मियों में पसीने के रूप में पानी निकल जाने पर इस पेय को पीना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह शरीर में नमक और चीनी का संतुलन बनाए रखता है।

लस्सी:- दही से तैयार की गई लस्सी पेट के लिए अति उत्तम है। धूप में खाली पेट बाहर जाने से पहले लस्सी पीने से लू नहीं लगती।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts