Junk Food Side Effects: चिप्स, बर्गर और पिज्जा बच्चों की सेहत को कैसे पहुंचा रहे हैं नुकसान, जानिये

Published On

Junk Food Side Effects On Kids:आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां! आजकल छोटे बच्चों से लेकर जवानों को खाने में सबसे ज्यादा जंक फूड पसंद है। आज कल के बच्चे और नौजवान हर रोज जंक फूड खाने की आदत हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है।

वैसे बच्चों में जंक फूड खाने की आदत से माता-पिता परेशान हैं। अगर समय के साथ-साथ जंक फूड के आउटलेट भी तेजी से बढ़ रहा है जो कि बच्चों में जंक फूड की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए काफी है। इसी कारण बच्चों को इस तरह के खाने से दूर रखना माता पिता के लिए चुनौती बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार जंक फूड खाने की वजह से बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ गई है। साथ ही बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में भी जंक फूड का सेवन काफी नुकसान दायक है। अर्थात बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है।

Junk Food Side Effects On Kids
Junk Food Side Effects On Kids
चिप्स, बर्गर और पिज्जा बच्चों की सेहत को कैसे पहुंचा रहे हैं नुकसान, जानिये

जंक फूड से नुकसान | Junk Food Side Effects

  • बच्चों की हड्डी व दांत जंक फूड से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
  • ब्लडप्रेशन को जंक फूड बढ़ाता है क्योंकि इसमें अधिक सोडियम होता है जिससे ब्लड सकुर्लेशन काफी कमजोर हो जाता है।
  • हार्मोनल असंतुलन की समस्या बच्चों में ज्यादा हो सकती है।
  • जंक फूड खाने से बच्चों में सुस्ती और थकान बनी रहती है।
  • मोटापा बढ़ने का खतरा होता है।
  • दिल से जुड़ी बिमारी भी हो सकती है।
  • ज्यादा जंक फूड खाने से डाइजेशन खराब हो सकता है।

Goat Milk: चमत्कारिक फायदेमंद बकरी का दूध, डेंगू से बचाए और बढ़ाए सूझबूझ

बच्चों के लिए क्यों है नुकसानदायक जंक फूड

आपको बता दें कि जंक फूड में नेचुरल तत्व जैसे फाइबर, विटामिन या प्रोटीन नहीं होता। जंक फूड खाने से सुस्ती बनी रहती है। जंक फूड खाने से बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक तत्व की कमी जब पूरी नहीं होती तो कई तरह की बीमारियां उन्हें कमजोर कर देती हैं। वहीं कोल्ड्र ड्रिंक्स में अतिरिक्त शुगर की मात्रा काफी खतरनाक होती है।

आप डाइट में करें प्रोटीन शामिल

माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वह बच्चों के खाने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन शामिल करें। जिससे एक्सट्रा कैलरी से बचे रहेंगे। और साथ ही बच्चे को जंक फूड खाने की इच्छा भी नहीं होगी।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

About The Author

Related Posts