हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Chhachhrauli Road Accident: व्यासपुर के रणजीतपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, दो महिलाएं कुचली

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: व्यासपुर के रणजीतपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, दो महिलाएं कुचली

    रणजीतपुर क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन लोगों के लिए काल बन रहे

    छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं। यमुनानगर के व्यासपुर में रणजीतपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई। जिससे डंपर ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं को बाइक पर ले जा रहा हलवाई हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। थाना व्यासपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की जाचं कर रही है। Yamunanagar News

    जानकारी के अनुसार दोनों मृतक महिलाएं खंड छछरौली के गांव ललहाड़ी की रहने वाली हैं। वह दोनों शादी समारोह में रोटी बनाने का काम करती हैं। उनके गांव का ही व्यक्ति हलवाई का काम करता है। दोनों महिलाएं हलवाई के साथ उसकी बाइक पर आज सुबह रणजीतपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में जा रही थी। जैसे ही तीनों संधाय गांव के नजदीक पहुंची तो बिलासपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्क्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार डंपर के ब्रेक नहीं लगे और दोनों महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से जा रहे किसी राहगीर ने बताया कि तीनों ललहाड़ी गांव के रहने वाले हैं। Yamunanagar News

    सूचना पात ही थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। दिनरात चलते हैं सड़क से ओवरलोड डंपर – रणजीतपुर क्षेत्र में खनन साइट हैं। इसलिए वहां से रोजाना सैकड़ों डंपर व ट्रक ट्राले खनन सामग्री लेकर ओवरलोड वाहन बने लोगों के लिए काल बन गए हैं। क्षेत्र में कई बार डंपरों की वजह से क्षेत्र में हादसे हो चुके हैं। यहां तक की जब यह डंपर किसी बाजार व आबादी के बीच से गुजरते हैं तो वहां भी वाहनों की स्पीड नहीं करते। जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के चलते हैं। इनके चालक नंबर प्लेटों पर मिट्टी या काला तेल लगाकर रखते हैं ताकि हादसा होने पर कोई इनका नंबर न पढ़ सकते। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– UP News: उत्तर प्रदेश में मदरसों की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश