Indian Railways: खुशखबरी: सीनियर सिटीजन्स के लिए रेलवे का शानदार तोहफा, रेल में मिलेगी ये छूट!

Published On

Indian Railways Ticket Concession: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail Mantri Ashwini Vaishnaw) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ट्रेन में सफर करने (Train Ticket) वाले यात्रियों को खास सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार हर दिन रेलवे विभाग की तरफ से करीब 10,000 ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिसमें सीनियर सिटीजन्स से लेकर महिलाओं और स्टूडेंट्स समेत सभी को बहुत सी सुविधाएं दी जाती हैं।

रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीनियर सिटीजन्स (senior citizens) को ट्रेन में कंफर्म लोअर बर्थ की सुविधा मिल रही है। इसके लिए रेलवे में अलग से प्रोविजन है। बता दें 45 साल से ज्यादा उम्र की महिला यात्री को लोअर बर्थ के लिए कोई भी आॅप्शन सलेक्ट नहीं करना होगा। रेलवे की तरफ से इन यात्रियों को अपने आप ही लोअर बर्थ मिल जाएगी।

गर्भवती महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 लोअर बर्थ रिजर्व | Indian Railways

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर सिटीजन्स में 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 लोअर बर्थ रिजर्व हैं। इसके साथ ही 3एसी में प्रत्येक कोच में 4 से 5 लोअर बर्थ, 2एसी में प्रत्येक कोच में 3 से 4 लोअर बर्थ को निर्धारित किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसके अलावा आॅनबोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा भी सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजन और महिलाओं जिन्हें सिस्टम में अपर बर्थ दे दी गई, अगर ट्रेन में कोई लोअर बर्थ खाली हो, तो दे देने का प्रोविजन बनाया गया है। Indian Railways

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2019-20 में पैसेंजर टिकटों पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी। रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन से सफर करने वाले हर व्यक्ति को औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है। यह सब्सिडी सीनियर सिटीजन समेत सभी नागरिकों को दी जाती है। इसके अलावा रेलवे दिव्यांगजनों, छात्रों और रोगियों जैसे कई कैटेगरी में सब्सिडी देती है। रेलवे की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे पहले 60 साल या उससे ज्यादा आयु के पुरूषों को किराए में 40 फीसदी का डिस्काउंट देता था। वहीं, महिलाओं को मिलने वाली छूट की बात की जाए तो इन लोगों को 58 साल की उम्र से ही 50 फीसदी की छूट मिलती थी। बता दें ये छूट मेल, एक्सप्रेस, राजधानी समेत सभी तरह की ट्रेनों में दी जाती है। Indian Railways

About The Author

Related Posts