बैंक खाते में आए रुपए वापस लौटा दिया ईमानदारी का परिचय

Published On

संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी नित ईमानदारी की नई-नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी क्रम में संगरिया ब्लॉक के गांव मोरजंड सिखान निवासी बलकरण सिंह इन्सां ने भूलवश खाते में आए 13000 रुपये उसके असली वारिस को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। ब्लॉक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने बताया कि पंजाब पुलिस में कार्यरत मोरजंड सिखान निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने भूलवश 13000 हजार रुपये प्रेमी बलकरण सिंह इन्सां पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी मोरजंड सिखान के बैंक के खाते में जमा करवा दिए।

इसके पश्चात जब पैसे जमा होने का मैसेज बलकरण इन्सां के पास आया तो उन्होंने अकाउंट के साथ आए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। तब पता चला कि ये पैसे कुलविंदर सिंह ने भूलवश जमा करवा दिए हैं। इसके पश्चात बलकरण सिंह इन्सां ने वापस 13 हजार रुपये कुलविंदर के खाते में जमा करवा दिए। इस पर कुलविंदर ने डेरा सच्चा सौदा अनुयायी बलकरण इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts