डेरा प्रेमी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर किया रक्तदान

Published On

रविन्द्र रंगा ने किया 29वीं बार अपना रक्तदान

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए हर दिन त्यौहार की तरह मनाते हैं। हमारे भारतीय संस्कृति के अनुसार डेरा अनुयायी त्योहारों पर मानवता भलाई के कार्य करने में पीछे नहीं हटते। बुधवार को हरियाणा विद्युत निगम में कार्यरत ग्योंग निवासी रविन्द्र इन्सां रंगा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने पूज्य गुरु जी को समर्पित इस दिन को मनाते हुए एक यूनिट रक्तदान किया।

रविंद्र रंगा ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर अमल करते हुए उन्होंने इस बार 29वीं बार अपना रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में हर क्षेत्र के अध्ययन और सफलता के लिए एक शिक्षक, एक गुरु की आवश्यकता होती है। आज करोड़ों डेरा सच्चा सौदा अनुयायी अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन शिक्षाओं पर चलते हुए 140 मानवता भलाई के कार्य कर गुरु पूर्णिमा की बधाई दे रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts