डेरा सच्चा सौदा अनुयायी ने जरूरतमंद की मदद और पौधारोपण करके मनाया जन्मदिन

Published On

नागपुर। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपनी हर खुशी मानवता भलाई कार्य करके मनाते हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के ब्लॉक नागपुर निवासी आकाश इन्सां ने जरूरतमंद परिवार को एक माह का राशन देकर और पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।

आकाश इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि किसी जरूरतमंद के काम आना ही सच्ची इन्सानियत है। इसलिए आज मैंने अपने जन्मदिन पर एक जरूरतमंद परिवार को एक माह का राशन दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपित किया। इसके अलावा वे समय-समय पर रक्तदान भी करते हैं।

नागपुर। पौधारोपण करते हुए आकाश इन्सां

गौरतलब है कि डेरा अनुयायी भूखों को खाना खिलाना, निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादियां करवाना, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देना, गरीब परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाना, जरूरतमंद मरीजों का उपचार करवाना, रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान, शरीरदान सहित 135 मानवता भलाई के कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

 

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts