मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था: मनोज धामा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

लोनी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा, व शोभित मलिक,दीपक धामा, राहुल धामा और विकास पंवार को एक महिला के जरिए लगाए गए फर्जी गैंग रेप केस मामले में अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया है । यह जानकारी मनोज धामा के एडवोकेट कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर – 2 ,निशांत मान की अदालत ने दिया।

मनोज धामा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं मुझे व मेरे सभी भाइयों को भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था न्यायपालिका ने दूध का दूध, पानी का पानी करते हुए, एक महिला के जरिए लगाए गए झूठे गैंग रेप केस मामले में हम सभी को बरी किया है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से चल रहा है ये परेशानी का दौर अब खत्म हुआ है । हमे व हमारे परिवारों को न्याय मिला है।उन्होंने कहा कि हम माननीय कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। और और समाज के एक बहुत बड़े वर्ग से गुज़ारिश करते हैं कि राजनीतिक कठपुतली बनकर किसी के भी परिवार को उजाड़ने के नियत से कोई भी गलत कार्य नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी अच्छे और सच्चे व्यक्ति, उसके दामन पर कभी भी ग़लत आरोप नहीं लगाना चाहिए। ईश्वर सबका न्याय करते हैं। कोर्ट में जज की कुर्सी पर बैठे भगवान स्वरूप व्यक्ति सभी के साथ पूर्ण न्याय करते हैं। माननीय कोर्ट ने ये न्यायसंगत न्याय किया है ।

About The Author

Related Posts