हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश श्रीलंका जाने...

    श्रीलंका जाने वाले भारतीय सावधानी, सर्तकता बरतें : भारत

    India-Pakistan
    India-Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने श्रीलंका जाने वाले भारतीय नागरिकों को आगाह किया है कि वे यात्रा के दौरान सर्तकता एवं सावधानी बरतें तथा मुद्रा एवं ईंधन संबंधी विषयों पर पहले से तैयारी करके निकलें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि हम श्रीलंका में भारतीय नागरिकों को अपनी कुशलता के लिए पूरी सर्तकता एवं सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। उन्हें मुद्रा की परिवर्तनीयता एवं ईंधन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर पहले से तैयारी करके निकलना चाहिए। श्रीलंका में भारतीयों पर हमले की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय उच्चायोग श्रीलंका के अधिकारियों के संपर्क में है और किसी भारतीय नागरिक पर हमले की कोई सूचना नहीं है। हमने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here