सतगुरु की बड़ी ऊँची शान है…

Published On

सतगुरु की बड़ी ऊँची शान है,
वो बना सृष्टि रक्षक महान है।

सतगुरु दाता का हर कदम सृष्टि का भला करना है
किसी वाह वाही की चाहत नहीं ना उसका कोई सपना है।

करता वो इंसानियत बचाने के काम
और वो कदम बन जाता एक ऐतिहासिक मुकाम

सतगुरु मौला तो सृष्टि की करता सेवा निष्काम है,
उसके महापरोपकारों से स्थापित होता नया आयाम है।

सतगुरु साईं किसी मान बड़ाई को पाने का मोहताज नहीं,
सेवा कार्यों के सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड बनाना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं।

सतगुरु साईं इंसानियत बचाने के करता काम है,
उसके हर कदम से बन जाता नया कीर्तिमान है।

बृजेश कुमार इन्सां
ब्लॉक प्रेमी सेवक, रुड़की (हरिद्वार)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts