कोरोना से डेढ़ लाख की मौत, 22.36 लाख संक्रमित

Published On

बीजिंग।  वैश्विक महामारी Coronavirus का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अब तक विश्व के अधिकतर देशों में इस महामारी से एक लाख 53 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना वायरस से कुल 2236118 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 153458 हो गयी है। विश्वभर में अब तक 567635 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

भारत में भी Coronavirus का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 14378 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 480 लोगों की मौत हो गयी है। अब तक 1992 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। सीएसएसई की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा वहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं।

  • विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है।
  • यहां पर अब तक 701475 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जबकि 37054 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • अमेरिका में इस बीमारी से अब तक 58545 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • इटली में अब तक 22745 लोगों की मौत हुई है और अब तक 172434 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
  • महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82719 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 4632 लोगों की मृत्यु हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts