इजरायल में कोरोना के 1268 नए मामले, कुल संक्रमित 34825

Published On

यरुशलेम। इजरायल में कोरोना वायरस के 1268 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 34825 हो गयी है। यहां इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 348 हो गया है जबकि 122 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल 434 मरीज अस्पताल में भर्ती है। देश में इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18452 है जबकि यहां 16025 सक्रिय मामले है। एक विशेष इजरायली मंत्रिस्तरीय समिति ने येरुशलेम, रमाला, लोद, बीट शेमेश और किरीट मलाची शहरों में कुछ इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts