सीरियाई सेना के अलेप्पो सैन्य डिपो पर हवाई हमला

Published On

बेरुत। सीरियाई सेना कमान ने कहा कि अलेप्पो के बाहरी इलाके दक्षिण-पूर्वी उपनगर सफिरा में कई सैन्य डिपो पर हवाई हमले किये गये है। सीरिया की न्यूज एजेंसी सना ने पहले अलेप्पो के एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र पर इजरायली हमले की सूचना दी थी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में सेना कमान ने कहा, “चार मई करीब 2232 बजे वायु रक्षा निगरानी प्रणाली पर दुश्मन के विमान दिखाई दिये। वे ईट्रिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से से आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने सफिरा के क्षेत्र में कई सैन्य डिपो पर हमला किया।

  • हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन की मिसाइलों को मार गिराया।
  • हमले में हुये नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts