बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

Published On

गेट्स ने अपना पूरा समय सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित | Bill Gates Resigns

वाशिंगटन (एजेंसी)। बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates Resigns) ने कंपनी के निदेशक मंडल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।माइक्रोसॉफ्ट की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक कंपनी के सहसंस्थापक एवं प्रौद्योगिकी सलाहकार बिल गेट्स ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। गेट्स ने अपना पूरा समय सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित करने का फैसला किया है इसलिए वह इस जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं।

सलाहकार की भूमिका निभाते रहेंगे

गेट्स वैश्विक स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं।वक्तव्य के मुताबिक 64 वर्षीय ट्स माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला और कंपनी के अन्य अधिकारियों के सलाहकार की भूमिका निभाते रहेंगे।

बिल गेट्स ने क्या कहा…

  • यह कंपनी हमेशा मेरे जीवन के कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।
  • मैं अपनी दोस्ती और साझेदारी को बनाए रखने के लिए इसे एक अवसर के रूप में देख रहा हूं।
  • इस दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देना चाहता हूं।

क्या है मामला:

गौरतलब है कि गेट्स ने 1975 में पॉल एलन के साथ मिलकर माइक्रोसाफ्ट  की स्थापना की थी और वह वर्ष 2000 तक इसके सीईओ रहे थे। गेट्स के इस्तीफे के बाद अब कंपनी के निदेशक मंडल में 12 सदस्य बचे हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी शामिल हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts