कोलंबिया की यात्री नौका डूबने से नौ की मौत, 28 लापता

Published On

गुआटापे (कोलंबिया)। उत्तरपश्चिमी कोलंबिया के एक जलाश्य में पर्यटकों को ले जा रही एक नौका के डूबने से नौ लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लापता हो गए। यह जानकारी एक क्षेत्रीय अधिकारी ने दी है। अधिकारियों ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि चार डेक वाली एल्मीरांते रविवार को कैसे गुआटापे के पर्यटक स्थल में एल पेनोल जलाशय में डूब गई।

पर्यटक क्रूज आदि पर आते हैं  घूमने

यहां कोलंबिया एवं विदेशी पर्यटक शानदार क्रूज आदि पर घूमने आते हैं। एंटियोक्किया क्षेत्रीय सरकार के आपदा निवारण विभाग की प्रमुख मार्गारीटा मोनकाडा ने कहा कि हम अभी नौ लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर सकते हैं। वहीं करीब 28 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts