ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 44602 हुई
Published On
लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण और 85 मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44602 हो गयी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। गुरुवार सुबह तक यहां कोरोना से कुल 287621 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच ब्रिटेन की दवाई कंपनी बूट्स ने ऐलान किया कि वह चार हजार लोगों को नौकरी से निकाल रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।