इराक में आतंकवाद विरोध अभियान में आठ आईएस आतंकवादी मारे गये
Published On
बगदाद। इराक के दियाला तथा सलाहुदीन प्रांत में सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान में इस्लामिक स्टेट के आठ आतंकवादी मारे गये हैं। सुरक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इराक की राजधानी बगदाद से 140 किलोमीट पूर्वोत्तर में वादी थ्लाब क्षेत्र में सुरक्षा अभियान शुरू किया। इसके परिणाम स्वरूप आईएस के चार आतंकवादी मारे गये तथा दो मोटरसाइकिलों के साथ उनके छह गुप्त ठिकानें नष्ट हो गये। वहीं सलाहुदी प्रांतीय पुलिस के सदस्य मोहम्मद अल बाजी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा प्रांत के पश्चिमी हिस्से में स्थित अल-जजीरा क्षेत्र में किये गये हमले में आत्मघाती बेल्ट पहने हुए चार आतंकवादी मारे गये।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।