इटली में इमारत गिरी, आठ लोगों की मौत

Published On

इमारत समुद्र के किनारे थी

रोम। इटली के नेपल्स में एक इमारत ढह जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। इमारत के मलबे से सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुसा कारी ने बताया कि टोर्रे एनुनजियाटा शहर में कल स्थानीय समयानुसार सुबह 6:20 बजे यह चार मंजिला इमारत ढह गई। वर्ष 1950 में निर्मित यह इमारत समुद्र के किनारे थी।

प्रवक्ता ने बताया कि राहत एवं बचाव कर्मियों ने रात भर तलाश करने के बाद सभी शव मलबे के नीचे से निकाल लिए हैं। मृतकों में दो भाई भी शामिल हैं जिनकी उम्र आठ और 14 वर्ष है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts