किम की मौत की अटकलों पर लगा विराम, 20 दिन बाद नजर आया कोरिया का तानाशाह

Published On

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शुक्रवार को 20 दिन बाद सार्वजनिक रूप से नजर आया और इसके साथ ही उसकी मौत की अटकलों पर विराम लग गया। उ. कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले किम 12 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर नजर आये थे। इसके बाद मीडिया में किम की सर्जरी की रिपोर्ट सामने आयी और कुछ न्यूज आउटलेट ने तो उनकी मौत तक की आशंका जाहिर कर दी।

केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि किम अपनी बहन किम यो जोंग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिखाई दिये। एजेंसी ने कहा, “विश्व के मेहनतकश लोगों के लिए एक मई को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर उर्वरक उत्पादन करने वाली कंपनी शंचोन फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर द्वारा आयोजित समारोह में किम शामिल हुए।” एजेंसी ने हालांकि इस कार्यक्रम की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे यह प्रमाणित हो सके कि किम इसमें शामिल हुए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts