अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
अमेरिका में कोरोना से 73 हजार से अधिक लोगों की मौत
Published On
वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के प्रकोप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में इस वायरस की चपेट में आने से अबतक 73 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में अबतक 73,039 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 12,23,468 लोग संक्रमित हो गए है जो विश्व में सबसे अधिक है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 189,910 हो गयी है।