इथोपिया की राजधानी एस्मारा में रॉकेटों से हमला
Published On
एस्मारा। इथियोपिया की राजधानी अस्मारा में टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (टीपीएलएफ) ने कम से कम दो रॉकेटों से हमला किया है। अखबार ने शनिवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब रात आठ बजे अस्मारा हवाई अड्डे पर रॉकेट दागे गये। हमले में हताहतों की संख्या का पता नहीं चला है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने अखबार को बताया कि रॉकेट लंबी दूरी की मिसाइलों के रूप में दिखाई दे रहे थे। इससे पहले शनिवार को टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (टीपीएलएफ) के अध्यक्ष और टाइग्रे क्षेत्र के कार्यकारी डेब्रेत्सियन गेब्रेमिचेल ने इथियोपिया के एस्मारा क्षेत्र में दो मिसाइल हमलों के लिए जिम्मेदारी ली तथा कहा कि वह और हमलो में शामिल नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।