हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारिश से किसा...

    बारिश से किसानों को भारी नुकसान गेंहू की फसल हुई बर्बाद

    सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी) सहारनपुर रामपुर मनिहारान शुक्रवार को रात के समय अचानक आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। ठंडी हवाओं व बादलों की गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब 11 बजे बादलों की तेज गरज के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश सुबह तीन बजे तक जमकर बरसी। इस दौरान 9.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिसने मौसम में ठंडक का एहसास कराया। अचानक हुई बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल गिर गई है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

    यह भी पढ़ें:– वडिंग का अमृतपाल पर तंज, ‘गुरु के सिख कभी भागते नहीं’

    मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक देश के अधिकांश इलाकों में बारिश, आंधी व ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। जिसमे सहारनपुर में मध्यम वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी ने किसानों की नींद उड़ा दी है।किसानों को अपनी रही सही फसलों के बर्बाद होने का डर सता रहा है। इस बारिश ने गेंहू व सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुचाया है। हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    गांव जगरौली की श्यामवती ने बताया कि उसकी गेंहू की फसल बारिश से गिर गई है।जिससे उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।पति की मौत के बाद से परिवार का गुज़र बसर खेती पर ही निर्भर है।बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।

    किसान राहुल सैनी कहते है कि ठेके पर जमीन लेकर गेंहू की फसल तैयार कर रहा था।कल तक तो सब ठीक ठाक था।लेकिन रात हुई बारिश ने पूरी फसल बर्बाद कर दी।छोटे बच्चे है।परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया ।साहब हम छोटे किसान है सरकार जो मदद देगी वह जमीन मालिक को मिलेगी,जबकि फसल हमारी बर्बाद हुई है। नुकसान हमारा हुआ है।आर्थिक मदद भी हमे मिलनी चाहिए।

    गांव घसोती निवासी किसान सोमवीर बताते है कि इस बारिश ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here