हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश बिहार में एके...

    बिहार में एके47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Bihar

    मुंगेर (एजेंसी)। बिहार (Bihar) में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरधे मिर्जापुर गांव से पुलिस ने शनिवार को दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने यहां बताया कि मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस की सूचना पर बरधे मिर्जापुर गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान जमीन की खुदाई किए जाने पर छुपाकर रखा गया दो एके 47 राइफल, पांच मैगजीन और दो डीबीबीएल गन वरामद किया गया। इस सिलसिले में तीन महिला समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजमेरी बेगम, आमना खातून, सादा रिप्पत बेगम, इजाजुर रहमान, मो. रिजवान, मो. मौसिर आलम और मो. रमजू के रुप में की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।