हमसे जुड़े

Follow us

17.3 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश लुधियाना: इंग...

    लुधियाना: इंग्लैंड से आई एक महिला को बदमाशों ने पीटा, पर्स छीनकर हुए फरार

    Ludhiana-Crime
    • बुलेट सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार युवतियों से दो मोबाइल और नकदी छीनी
    • छीना झपटी के दौरान दोनों युवतियां घायल, भर्ती

    सच कहूँ/जसवीर गहल
    लुधियाना। कस्बा जगराओं में इंग्लैंड से आई महिला और उसकी (Ludhiana Crime) बहन से बुलेट बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों द्वारा एक महिला के साथ हाथापाई की गई और उसे घायल कर लूट लिया। उनके पास एक पर्स था जो बदमाश छीन कर ले गए।

    घायल महिला की पहचान एनआरआई राजवीर कौर निवासी गांव हांस कलां और उसकी बहन मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस को राजवीर कौर ने बताया कि वह अपनी बहन मनप्रीत कौर के साथ गांव आलीवाल से स्कूटी एक्टिवा पर सवार होकर गांव हांस कलां जा रही थी। उसकी बहन मनप्रीत कौर एक्टिवा चला रही थी और गांव सवद्दी कलां, गुड़े, चौंकीमान, कुलार से होते हुए गांव हांस कलां पहुंचने ही वाली थी कि रास्ते में पुल नहर कुलार पार करने के बाद एक बुलेट बाइक पर दो युवक आए।

    बाइक चलाने वाले युवक पगड़ीधारी था जबकि उसके पीछे बैठा युवक मोना था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चेहरा छिपाया हुआ नहीं था। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसकी बहन का बाजू पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी हड़बड़ाहट में स्कूटी रुक गई। जब वह फिर से स्कूटी स्टार्ट करके भगाने लगी तो वह जमीन पर गिर गई। इस बीच उन बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की और उनसे पर्स छीन लिया।

    राजवीर कौर मुताबिक उनके पर्स में एक आई फोन, एक सैमसंग का मोबाइल, 25 से 30 हजार नकगी व जरुरी कागजात थे, जो आरोपी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थान सदर जगराओं पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here