हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सैनिक को अंति...

    सैनिक को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

    Last ride of army man

    झुंझुनू। भारतीय नो सेना (नेवी) के जवान मुनेश राड का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव झुंझुनूं जिले के बिरोल गाँव में स्थित पेमा वाली वाला ढाणी में किया गया। सैनिक की अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रानोली जोहड़ के मुक्तिधाम में नेवी प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुनेश के बड़े बेटे यश ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व मुनेश की पार्थिव देह को आज सुबह दिल्ली से पेमा वाली ढाणी में लाया गया।

    सेना के वाहनों का काफिला जैसे ही कृषि मंडी के पास पहुंचा, वहां पर पहले से ही मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम एव मुनेश अमर रहे के नारे लगाए। कृर्षि मंडी लेकर गांव तक बाइक रैली के जरिए पार्थिव देह मुनेश के घर तक ले जाई गई। नौसेना की दिल्ली से आई टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें शस्त्र सलामी दी। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ज्वालासहाय ने पुष्प चक्र अर्पित किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परवेज अहमद, पालिकाध्यक्ष शोयब खत्री, सरपंच विजेंद्रसिंह डोटासरा सहित अनेक पूर्व सैनिक भी जवान को अंतिम सलामी देने पहुंचे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here