हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home खेल न्यूजीलैंड दौ...

    न्यूजीलैंड दौरे से मयंक ने काफी कुछ सीखा होगा: नेहरा

    Ashish Nehra

    नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि टीम के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने न्यूजीलैंड दौरे से काफी कुछ सीखा होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल के शुरूआत में टेस्ट, टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज हुई थी। नेहरा का मानना है कि उस दौरे पर गए मयंक ने काफी कुछ सीखा होगा। नेहरा ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, ‘न्यूजीलैंड खेलने के लिए आसान जगह नहीं है।

    मेरे अनुभव से बल्लेबाजों के लिए दुनिया में खेलने की सबसे कठिन न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड में खेलना हमेशा से कठिन रहा है और मुझे यकीन है कि मयंक ने न्यूजीलैंड दौरे से काफी कुछ सीखा होगा। उन्होंने कहा, ‘मयंक के लिए नहीं सभी के लिए यह चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने वहां प्रदर्शन किया, इसमें कोई शक नहीं है। यह उनके करियर का शुरूआती दौर है और आपको सभी खिलाड़ियों को समय देना चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।