दसवीं के नतीजे आज होंगे घोषित

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दसवीं बोर्ड के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे प्यारे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों, सीबीएसई के दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। मैं सभी छात्रों की सफलता की कामना करता हूँ।

10th Result

डॉ. निशंक ने ट्वीट कर छात्रों को यह बताया कि दसवीं बोर्ड के नतीजे आज आएंगे। गौरतलब है कि बोर्ड ने कल 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए थे इसके बाद से छात्रों में 10वीं बोर्ड के नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts