कोरोना से जंग: कोविड टीकाकरण में 181.24 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 181.24 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 181 करोड़ 24 लाख 97 हजार 303 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 549 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 25 हजार 106 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत हो गयी है।

स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो हजार 652 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 67 हजार 774 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 84 हजार 499 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 78 करोड़ 30 लाख 45 हजार 157 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts