कोविड टीकाकरण अभियान में 186.54 करोड़ टीके लगे

Published On

नयी दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 186.54 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 186 करोड़ 54 लाख 94 हजार 355 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2183 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 542 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1985 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 10 हजार 773 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 61 हजार 440 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 21 लाख 4 हजार 846 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts