कोविड टीकाकरण में 187.46 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 187.46 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे तक 187 करोड़ 46 लाख 72 हजार 536 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2527 नए मरीज सामने आए हैं।

इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 15 हजार 79 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1656 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 17 हजार 724 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 55 हजार 179 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 83 करोड़ 42 लाख 81 हजार 170 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts