दुनिया की 40 फीसदी संपत्ति महिलाओं के नाम

Published On

अफ्रीका और भारत में महिलाओं की संपदा कम तेजी से बढ़ी है | World Wealth

नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्च शिक्षा तक बेहतर पहुंच और करियर चुनने की आजादी के दम पर 21वीं सदी की महिलाओं के पास आज दुनिया की कुल संपदा का करीब 40 फीसदी हिस्सा है। क्रेडिट सुइस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2018 के मुताबिक बीती एक शतादी के दौरान महिलाओं की जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया है जिसकी वजह से महिलाओं के नाम संपत्ति लगातार बढ़ रही है। अब वे पहले से बेहतर शिक्षा ले रही हैं, करियर चुन रही हैं और साथ ही परिवार तथा अपने काम में बेहतर तालमेल बिठा रही हैं। हालांकि पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलने के कारण महिलाओं की संपत्ति अपेक्षाकृत कम रफ्तार से बढ़ रही है।

रिपोर्ट में मुताबिक कुछ क्षेत्रों में जैसे यूरोप और उत्तर अमेरिका में महिलाओं के पास संपत्ति का 40 से 45 फीसदी तक का हिस्सा है। वैश्विक संपदा का करीब 61 फीसदी हिस्सा इसी क्षेत्र का है। अफ्रीका और भारत में महिलाओं की संपदा कम तेजी से बढ़ी है। इन क्षेत्रों की महिलाओं के पास 20 से 30 फीसदी हिस्सा है। हालांकि चीन में महिलाओं की संपत्ति भारत और अफ्रीका की तुलना में अधिक है। वहां की महिलाओं के पास 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts