महाराष्ट्र में वर्षाजनित घटनाओं में 7 लोगों की मौत

Published On

औरंगाबाद (एजेंसी)। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद और जालना जिलों में पिछले 24 घंटों मंं वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले में कन्नड़ तालुका के आड़गांव-जेहूर गांव में बादल फटने से आठ लोग बाढ़ के पानी में बह गये। इनमें से पांच को बचा लिया गया लेकिन एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो गयी। एक अन्य घटना में सोयागांव तालुका के हनुमंत खेड़ा निवासी 20 वर्षीय किशोर पवार की बिजली गिरने से मौत हो गई। जालना जिले में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रीना डावर, अंबाद धनंजय मैथे और शांताबाई रंगनाथ पवार के रूप में की गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts