अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत 9 लोगों की मौत
अनंतपुर (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के उरावकोंडा मंडल के बुडागवी गांव में कार और लॉरी की भीषण टक्कर (Road Accident) में भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता सहित नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यहां बताया कि एक बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लक्कवरम गांव लौटते समय भाजपा नेता कोका वेनकट्प्पा की कार और लॉरी टक्कर से नौ लोगों की मौत हो गई।
सभी मृतक भाजपा नेता के संबंधी
पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और दो लड़के शामिल हैं। सभी मृतक भाजपा नेता के संबंधी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उरावाकोंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में से आठ की पहचान अशोक, राधा, सरस्वती, शिवाम्मा, सुभद्रा, स्वाति, जगनावी, वेनकट्प्पा के रूप में हुई है। जबकि अन्य एक पहचान होनी शेष है।
हादसे पर गहरा शोक व्यक्त
भाजपा राज्य अध्यक्ष सोमु विरार्जु ने हादसे में कोका वेंकटप्पा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वेंकट्प्पा और उनके परिजनों की मौत से गहरे दु:ख में हूं। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबु नायडु ने भीषण हादसे (Road Accident) पर गहरा शोक व्यक्त किया है।