South Korea Wildfires: जंगल में भीषण आग से मचा हाहाकार, हुई बड़ी तबाही

Published On

फायर फाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत

 South Korea News: उइसोंग। दक्षिण कोरिया में पिछले शुक्रवार को लगी भीषण जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। बताया जाता है कि बुधवार को इस आग में फायर फाइटिंग हेलीकॉप्टर दक्षिण-पूर्वी काउंटी उइसोंग में आग बुझाने के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। South Korea Wildfires

एक मीडिया कोरिया वन सेवा के अनुसार, हेलीकॉप्टर दोपहर 12:54 बजे सोल से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित उइसोंग में एक पहाड़ पर गिर गया। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16

इस बीच, बुधवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं। अग्निशमन कर्मी तेजी से फैल रही आग को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सानचियोंग काउंटी में लगी आग पास के उइसियोंग तक फैल गई है। तेज और शुष्क हवाओं के कारण आग पड़ोस के एंडोंग, चेओंगसोंग, येओंगयांग और येओंगदेओक तक बढ़ रही है।

Rajasthan: जोधपुर में भयंकर हादसा, तीन की मौत

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में से 2 एंडोंग में, 3 चेओंगसोंग में, 5 येओंगयांग में और 6 येओंगदेओक में पाए गए। घायल हुए 10 लोगों में से 2 को गंभीर चोटें आईं। उइसोंग में फैली आग ने गौन मंदिर को नष्ट कर दिया। सिला राजवंश (57 ईसा पूर्व-935 ई.) के दौरान 681 में बनाया गया यह एक प्राचीन मंदिर था। मंदिर में संग्रहीत राष्ट्रीय खजाने को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

आग बुझाने के लिए हजारों अग्निशमन कर्मियों, दर्जनों हेलीकॉप्टरों और वाहनों को तैनात किया गया है। पिछले शुक्रवार से सेना ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी आग से निपटने में मदद के लिए करीब 5,000 सैन्य कर्मियों और 146 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। न्याय मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत की एक जेल में बंद करीब 500 कैदियों को आग से बचने के लिए रातों-रात दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया। मंत्रालय ने शुरू में क्षेत्र की कई जेलों से करीब 3,500 कैदियों को स्थानांतरित करने पर विचार किया था, लेकिन आग पर कुछ नियंत्रण के बाद संख्या कम कर दी गई। South Korea Wildfires

Sirsa Road Accident: सिरसा में बड़ी सड़क दुर्घटना, गुजरात पुलिस के तीन जवानों की मौके पर ही मौत

About The Author

Related Posts