प्रयागराज में घर के बाहर टहल रही महिला की गोली मारकर हत्या

Published On

प्रयागराज (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र के फाफामऊ पुलिस चौकी इलाके में घर के बाहर पति के साथ टहल रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाफामऊ इलाके के शांतिपुरम कालोनी निवासी सुष्मा (42) गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे अपने पति अनिल के साथ टहल रही थी।

इस दौरान नीरज आदि दो लोगों ने उसे नदीक से गोली मार दी ,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना अनिल बाल-बाल बच गये। इस बीच सोरांव के थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावार अनिल के परिवार के ही लोग हैं । अनिल ठेकेदारी करते हैं । इस सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी छानबीन कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts