हादसा: नरेला इंडस्ट्रीज इलाके में गिरी बिल्डिंग, बच्चों समेत 6 से 7 लोग दबे

Published On

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रीज इलाके में एक बिल्डिंग गिरने (Building Collapsed) से मलबे में चार से पांच लोग दब गए। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल राजीव रत्न आवास से जाना जाता है, जहां 300 से 400 फ्लेट बने हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेसीबी की मदद से 2 घायलों को बाहर निकाला।

दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल, पांच और लोगों के दबे होने की सूचना है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना (Building Collapsed) दोपहर 2 बजे की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts