15 वर्ष बाद गिरोहबाज सुरेश पुजारी लाया गया भारत

Published On

पुजारी पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

  • पुजारी 15 साल से फरार था

मुंबई (एजेंसी)। खूंखार गिरोहबाज सुरेश पुजारी को 15 साल बाद फिलीपींस से भारत लाया गया और जैसे ही वह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा केन्द्रीय जांच एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुजारी पर मुंबई और आसपास के इलाके में लगभग दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुजारी से केन्द्रीय जांच एजेंसी पूछताछ करेगी और उसके बाद मुंबई पुलिस को सौंप देगी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम उसे हिरासत में लेने के लिए पहले से ही दिल्ली में है। पुजारी 15 साल से फरार था और मंगलवार की देर रात दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरते ही उसे हिरासत में ले लिया गया था। मुंबई और ठाणे जिला की पुलिस ने 2017-18 में पुजारी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था।

क्या है मामला:

गिरोेहबाज उत्तर-पूर्वी मुंबई में घाटकोपर के असलफा इलाके में रहता था और 15 साल पहले कानून को चकमा देकर देश से फरार हो गया।

बाद में इंटरपोल ने उसके लिए एक नोटिस जारी किया और महाराष्ट्र पुलिस विभिन्न देशों में उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही थी।

सुरेश पुजारी पर मुंबई में जबरन वसूली, हत्या की धमकी, हत्या आदि के कम से कम 10 मामले दर्ज हैं। मुंबई के बाहर भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts