बरेली में सेना के जवान ने पत्नी पर फेंका तेजाब

Published On

बरेली (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश मे बरेली जिले के देवरनिया क्षेत्र में सेना के एक जवान ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया।पुलिस सू्त्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेमीखेड़ा निवासी 22 वर्षीय आकाश की अपनी पत्नी प्रियंका गंगवार सुबह करीब पांच बजे घर में झाडू लगा रही तभी उसने उसपर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह करीब 20 प्रतिशत झुलस गई । घटना के बाद आकाश फरार हो गया। प्रियंका को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आकाश की मध्य प्रदेश में तैनाती है और वह होली के पहले 14 मार्च को छुट्टी पर घर आया था। वह बीए की परीक्षा भी दे रहा है । इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts