संघ, विहिप कार्यालय बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया है। विहिप के सह प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित अलघ ने यहां बताया कि विहिप के झण्डेवाला देवी मंदिर स्थिति दिल्ली प्रांत कार्यालय में एक व्यक्ति लगभग दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर आकर प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता से कहने लगा -‘पूरी बिल्डिंग बम से उड़ा दी जायेगी हमारे आका ने तय कर रखा है। यह धमकी देने के बाद उस व्यक्ति भागने की कोशिश की लेकिन कार्यकतार्ओं ने उसे पकड़ लिया और फिर 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।