बीरेन सिंह ने दूसरी बार ली मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published On

इंफाल (एजेंसी)। नोंगथोम्बम बीरेन सिंह (Biren Singh) ने सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ग्रहण की। राज्यपाल ला गणेशन ने यहां राजभवन में समारोहपूर्वक सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिंह के साथ ही पांच कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें एक महिला हैं। बीरेन सिंह सरकार में नागा पीपुल्स्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य भी हैं।

आज शपथ लेने वाले में मुख्यमंत्री के अलावा टी एच विश्वजीत, वाई खेमचंद, के गोविंदास, नीमचा किपगेन और अवंगबो न्यूमाई (एनपीएफ) शामिल हैं। गोविंदास को छोड़कर सभी मंत्री पिछली सरकार में भी थे। उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पुन: सत्ता में आयी है। भाजपा विधायक दल ने श्री बीरेन सिंह (Biren Singh) को केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में अपना नेता चुना था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts