भाजपा बना रही है सरकार: शिवराज

Published On

पांचों राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना के बाद असली तस्वीर साफ होगी | MP CM Shivraj

बांधवगढ़ (उमरिया) (एजेंसी)। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम संबंधित एग्जिट पोल आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हर समय जनता के बीच रहते हैं और उन्हें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने का पूरा विश्वास है। शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हर समय जनता के बीच घूमते रहते हैं। उन्हें भाजपा के प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाने का पूरा विश्वास है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुक्रवार को संपन्न होने के बाद कल विभिन्न चैनलों एवं सर्वेक्षण एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस की राजस्थान में वापसी की संभावना नजर आ रही है जबकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा है लेकिन कांग्रेस इन दोनों राज्यों में भी टक्कर में बनी हुई है। पांचों राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना के बाद असली तस्वीर साफ होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts