भाजपा ने राहुल गांधी के तमिल अस्मिता के आरोप को तथ्यों से परे बताया

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तमिल आवाज दबाने के आरोप को सिरे से नकारते हुये इसे तथ्यहीन और बेबुनियाद करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुये इसे तर्कहीन और वास्तविकता से परे कहा। श्री पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में तमिल भाषा, संस्कृति और अस्मिता के प्रति जिस स्तर की संवेदनशीलता और सम्मान दिखाया है, वैसा भारत के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब तमिल भाषा और तमिल संस्कृति को न केवल देश के भीतर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी गौरव और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया गया है। New Delhi

पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर तमिल भाषा, तमिल साहित्य और तमिल विरासत की पहचान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र से लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों तक, तमिल अस्मिता को सम्मान दिलाने का कार्य मोदी सरकार के नेतृत्व में हुआ है। पासवान ने कांग्रेस नेता श्री गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका आचरण हर राज्य में अलग-अलग रूप में सामने आता है। उन्होंने कहा कि कि गांधी बिहार में जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं, जबकि तमिलनाडु में तमिल अस्मिता के नाम पर नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति करते हैं।

पासवान ने कहा कि कभी जाति, कभी क्षेत्र और कभी पहचान के नाम पर राजनीति करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति न केवल देश की एकता के लिए नुकसानदेह है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी कमजोर करती है। उन्होंने इसे अत्यंत संवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देश की विविधता और सांस्कृतिक एकता के खिलाफ हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता अब इस तरह की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और ऐसे प्रयासों को पूरी तरह नकार देगी। New Delhi

यह भी पढ़ें:– IND vs NZ: विराट कोहली ने फिर से रचा इतिहास, विदेशी खिलाड़ियों को लगी मिर्ची!

About The Author

Related Posts