नशे में मुम्बई पुलिस से कहा- अमिताभ बच्चन के बंगले में है बम, 2 लोग गिरफ्तार

Published On

मुम्बई (एजेंसी)। अमिताभ बच्चन के बंगले समेत तीन अन्य स्थानों पर बम होने की अफवाह फैलाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मुम्बई में कल 4 जगह पर बम रखने का कॉल आया था। इसी को लेकर मुम्बई पुलिस अलर्ट हो गई थी। मुम्बई पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट है। बताया जा रहा है कि ये दोनों नशे में थे, और चार जगह बम रखने की जानकारी दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने नशे में ये हॉक्स कॉल किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दिए गए बयान में कहा कि मुम्बई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलीजेंस यूनी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके हॉक्स से पूछताछ जारी है।

क्या है मामला

पुलिस ने आगे कहा,”पुलिस को बीती रात कॉल आया था जिसमें मुंबई की चार अलग-अलग जगहों पर बम होने की जानकारी दी गई थी। बता दें कि मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts