मुंबई में ढही इमारत, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Published On

मुंबई। दक्षिणी मुंबई के कालबादेवी में वीरवारको चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इमारत के मलबे से कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निशामक सूत्रों के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान कालबादेवी के बादाम वाड़ी में स्थित इमारत का पश्चिमी भाग ढह गया। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सूत्रों ने कहा कि इस घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts