जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की संभावना

Published On

श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर स्थित कश्मीर घाटी में पारा हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना बुधवार को व्यक्त की । जम्मू-कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे था हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में सुधार हुआ और अधिकतम तापमान 14़ 8 डिग्री सेल्सियस होने से मौसम भी सुहावना हो गया । उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, पिछली रात तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। कश्मीर के स्की रिजॉर्ट में इस अवधि में तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे है।

दक्षिणी कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के काजीगुंड पर बुधवार को तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts