चंद्रयान-3 अगस्त में अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा: सरकार

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने कहा है कि भारत के अंतरिक्ष मिशन-चंद्रयान-3 को अगस्त में प्रक्षेपित करने की योजना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान -3 अगस्त 2022 में प्रक्षेपित किया जानेवाला है। डॉ सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि चंद्रयान-2 से मिली सीख और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 की तैयारी जारी है। इसके कई कल पुर्जे और प्रणालियों का निर्माण और उनके के विशेष परीक्षण का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। उन्होंने कहा,‘इसका लॉन्च (प्रक्षेपण) अगस्त 2022 के लिए निर्धारित है।

कोविड के कारण कई मिशन हुए प्रभावित

डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से दिसंबर तक कुल 19 अंतरिक्ष मिशन प्रक्षेपित करने की योजना है। इनमें आठ प्रक्षेपण यान मिशन, सात अंतरिक्ष यान मिशन और चार प्रौद्योगिकी दशार्ने के मिशन होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण चल रहे कई मिशन प्रभावित हुए हैं। सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नितिगत सुधार और नए प्रस्तुत मांग संचालित मॉडल की पृष्ठभूमि में परियोजनाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts