हार्दिक पटेल का दावा, अगले दस दिन में गुजरात में बदल जाएगा मुख्यमंत्री

Published On

राजकोट/गांधीनगर (एजेंसी)। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल ने वीरवार को दावा किया कि गुजरात में अगले दस दिन में मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों से वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हटाये जाने की अटकलों के बीच हार्दिक ने यहां पत्रकारों बातचीत में दावा किया कि भाजपा श्री रूपाणी को हटा कर किसी पटेल अथवा क्षत्रिय नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने तो यह भी दावा किया कि रूपाणी ने कल हुई कैबिनेट की बैठक में अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।

जिसे पार्टी आलाकमान जल्द ही मंजूर कर लेगा। कांग्रेस पार्टी के समर्थक हार्दिक ने कहा कि भाजपा में पिछले काफी समय से नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट जारी थी। उधर, आज उत्तर गुजरात के साबरकांठा जिले में एक कार्यक्रम में भाग लेने गये श्री रूपाणी ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर इन मामलों से अपनी अनभिज्ञता जताई। वीरवार को ही नई दिल्ली रवाना हुए उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, जिन्हे सोशल मीडिया की अटकलों में श्री रूपाणी का एक मजबूत संभावित उत्तराधिकारी बताया गया है, ने भी इन बातों को अफवाह बता कर खारिज कर दिया। हालांकि ऐसी अटकलों के बीच अचानक श्री पटेल की दिल्ली यात्रा को लेकर भी यहां राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है।

About The Author

Related Posts