Summer Vacation Updates: बच्चों की हो गई मौज! स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल!

Published On

Summer Vacation Updates: नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। Summer Vacation Extended

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार श्रीगंगानगर के अलावा देश के 20 शहरों का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ताजा हालात को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग उठ रही है। कई राज्य सरकारों ने हालात को देखते हुए फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। जिन राज्यों में 20 मई से स्कूल बंद हैं, वहां इन्हें 16 जून को खोला जाना था। भीषण गर्मी के चलते इन राज्यों की सरकारों को नए-नए फैसले लेने पड़ रहे हैं, जिसके चलते गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

हीटवेव अलर्ट

इसके तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से खुलने थे, लेकिन मौसम के कारण फिलहाल सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यूपी के परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 15 जून को खत्म होनी थीं, यानी 16 जून 2025 से बच्चों को अपने स्कूल में रिपोर्ट करना था। यूपी में गर्मी की वजह से अगले 15 दिनों तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इससे संबंधित आदेश भी यूपी के सभी सरकारी स्कूलों को भेज दिए गए हैं। Summer Vacation Extended

IMD weather alert today: खुशखबरी! पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!

About The Author

Related Posts