चिट्टे की कब्र में दफन हो रही नौजवानों की जिन्दगी, MSG की डेप्थ मुहिम बन सकती है सुरक्षा कवच

Published On

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। देश के विभिन्न राज्यों में चिट्टा हमारे समाज के लिए बहुत घातक सिद्ध हो रहा है। चिट्टे की ओवर डोज से पंजाब सहित (Barnala) देश के विभिन्न राज्यों में मौतें हो रही हैं। ऐसा ही वाक्या आज पंजाब के बरनाला में हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब के बरनाला जिले में चिट्टे की ओवरडोज देकर एक व्यक्ति के मारने के आरोप में बरनाला पुलिस ने 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कुलदीप कौर निवासी गांव ताजो की शिकायत पर नराता राम निवासी गांव ताजो के व काला सिंह निवासी गांव बल्लोके पर पर्चा दर्ज हुआ है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप कौर ने पुलिस में दिए बयान (Barnala) में कहा कि उसके व पति धनबिंदर सिंह पुत्र गुलजारा सिंह (33) को आरोपी नराता राम अपने साथ 3 मई को बाइक पर बैठा कर ले गया‌। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसके पति को चिट्टे का नशा करवाता था। आरोपी नराता राम ने आरोपी काला सिंह से चिट्टा लिया और उसके पति को डोज दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक आरोपी नराता राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पत्नी 2 दिन तक अपने पति की तलाश करती रही। आज सुबह पता चला कि पक्खो कला के रजवाड़े के पास उसके पति की लाश पड़ी है। इस मामले में एक आरोपी काला सिंह फरार है।

पूज्य गुरु जी डेप्थ मुहिम बन सकती है सुरक्षा कवच

DEPTH Campaign

आपको बता दें कि हमारी इसी नौजवान व युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने डेप्थ मुहिम चलाई हुई है। जिससे लोग नशा छोड़ रहे हैं। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि संसार में नशों की बाढ़ आई हुई है। हमारे देश की बात कर लिजिए, बहुत जगहों पर, बहुत तरहों के नशे बर्बाद कर रहे है। नशे से देश की जवानी, देश का बचपन बर्बाद होता जा रहा है और यह नशा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। बहुत सारी जिंदगियां नशा बर्बाद कर चुका है और खत्म कर चुका है तथा बहुत जिंदगियों को खत्म करने की कगार की तरफ लेकर जा रहा है। पहले एक हल्के पीले और लाल रंग की बेल हुआ करती थी, जिसके शायद अलग-अलग नाम हो, जिसे अंबर बेल भी कहते थे। यह बेल जिस पेड़ पर गिर जाती थी, उसको बर्बाद कर देती थी। आज उसी तरह नशा हमारे समाज के ऊपर गिरा हुआ है, गिरफ्त में ले रखा है नशे ने और इससे हमारा समाज खोखला होता जा रहा है।

About The Author

Related Posts